'बिग बॉस' सीजन 9 से फेम में आईं मॉडल और एक्ट्रेस मंदना करीमी इन दिनों अपने एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं साथ ही उन्हें फैंस के कमेंट्स का शिकार होना पड़ रहा है। दरअसल यह वीडियो एक पार्टी का है, जिसमें वह हाथ में सिगरेट पकड़े हुए नाचती हुई नजर आ रही हैं।
फैंस को मंदना का यह अवतार कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया और वह उन्हें सोशल मीडिया पर ही खरी-खरी सुनाने लगे। इन्ही में से एक शख्स ने लिखा है, 'कोशिश कजीए की सिगरेट के साथ तस्वीर या वीडियो पोस्ट ना करें। यह सहीं मैसेज नहीं देता।'
एक और शख्स ने लिखा, 'आपको कई लोग फॉलो करते हैं। हालांकि कई लोगों ने इस वीडियो को लेकर मंदना का सपोर्ट भी किया है। लोगों ने लिखा है कि मंदना बालिग हैं और सिगरेट पीना या ना पीना यह तय करना उनका काम है।'
एक यूजर ने दुखी होकर लिखा कि आप मेरी पसंदीदा हैं लेकिन मुझे लगता है आज कल आप डिप्रेशन की शिकार हैं। एक महिला यूजर ने लिखा, ‘आपकी हाथों में सिगरेट हैं क्या आपको मालूम है कि यह वीडियो हजारों लड़कियां देख रही हैं।’
आपको बता दें कि मंदना करीमी ‘भाग जॉनी’, ‘मैं और चार्ल्स’, ‘क्या कूल हैं हम-3’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।