फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome To The Jungle X Review: फैंस को पसंद आई अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म? जानें यूजर्स का रिएक्शन

Fri, 26 Jun 2026 09:41 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle X Review: आज सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हो गई है। जानिए फैंस को कैसी लगी फिल्म और उनका फिल्म को लेकर कैसा रहा रिएक्शन? 

विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार, रवीना टंडन और कई बड़े कलाकारों से सजी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कि क्या फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई है। 

फैंस को पसंद आई ‘वेलकम टू द जंगल’?

विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘निष्पक्ष राय- ‘वेलकम टू द जंगल’ एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म है। काफी समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में इतना हंसा हूं। तलविंदर का गाना 'क्यों' देखना बेहद मजेदार है। बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने वाली है। अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हो सकती है।’ 

अक्षय कुमार ने किया यूजर्स को इंप्रेस

विज्ञापन

कई यूजर्स ने अक्षय की एक्टिंग की तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘अभी-अभी वेलकम टू द जंगल’ देखी! जबरदस्त मनोरंजक है। पहला भाग अच्छा है, लेकिन दूसरा भाग तो कमाल का है। हमेशा की तरह अक्षय कुमार जबरदस्त थे और बाकी सभी कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किया। यह एक पूरी तरह पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और एक्शन का भरपूर तड़का है। पैसा वसूल। इसे देखना न भूलें दोस्तों।





फैंस ने की वेलकम बैक से तुलना

एक यूजर ने लिख- ‘वेलकम टू द जंगल यकीनन वेलकम बैक से बेहतर है। लोग वेलकम बैक की आलोचना क्यों नहीं करते? यह तो पहले भाग का अपमान था।’ वहीं एक यूजर ने वेलकम से इस फिल्म की तुलना करते हुए कहा कि सारी वेलकम के सारे पार्ट्स को मिला दो, तब भी ओजी वेलकम की बराबरी नहीं कर सकते।



'वेलकम 3' की स्टार कास्ट 

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में लगभग 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस, तुषार कपूर और लारा दत्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को फिरोज ए. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें