फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कॉकटेल 2’ के गाने ‘जब तलक’ का फर्स्ट लुक रिलीज, निराश हुए फैंस; बोले- ‘ये तो पहले ही देख लिया था’

Wed, 08 Apr 2026 03:18 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जल्द ही ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाले हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म के गाने ‘जब तलक’ की झलक फैंस के साथ शेयर की है। जानिए पोस्ट में क्या है खास। 

विज्ञापन
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। मेकर्स थोड़े-थोड़े टाइम पीरियड में फिल्म से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इस बीच आज भी उन्होंने फिल्म के गाने ‘जब तलक’ का लुक शेयर किया है। हालांकि इससे फैंस ज्यादा खुश नजर नहीं आए। 

विज्ञापन


पार्टी मूड में दिखे एक्टर्स 
मेकर्स के साथ फिल्म के एक्टर्स ने भी इस गाने का लुक शेयर किया। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर कर लिखा- ‘इस समर और भी ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है।’ गाने के क्लिप में तीनों एक्टर्स काफी कूल लुक में नजर आए, साथ ही इंजॉए करते हुए और पार्टी करते दिखाई दिए।

गाने की क्लिप देखकर लग रहा है कि मूवी दोस्ती, प्यार और पागलपन के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो गाने के लुक में भी मेकर्स ने लिखा। गाने से पहली ‘कॉकटेल’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म की मस्ती की झलक दिखाई दी। 

विज्ञापन

गाने के लुक से फैंस हुए निराश 
हालांकि ये क्लिप सामने आने के बाद फैंस ज्यादा खुश नहीं दिखाई दिए। बता दें कि ये क्लिप थिएटर्स में पहले रिलीज हो चुका था, जिसके बाद इस लुक में मेकर्स ने कुछ अलग नहीं किया। इसी को लेकर लोग नाराज हो गए, और कमेंट में इस बात का जिक्र करने लगे।

उन्होंने लिखा कि ये तो हम पहले ही थिएटर में देख चुके थे, फिर इसकी इतनी हाइप क्यों बनाई। कई यूजर्स ने इस बात का जिक्र करते हुए कमेंट किया और इसे निराशाजनक बताया। 

विज्ञापन

फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट 
यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'कॉकटेल 2' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। 'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें