फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार से मिलकर फैन की आंखों से झरने लगे आंसू; गले लगकर फूट-फूटकर रोई, खिलाड़ी बोले- मेरे नाल डांस करोगी?

Sat, 11 Apr 2026 09:54 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Video: अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनकी एक फैन से मुलाकात हुई। एक्टर को सामने देख महिला फैन फूट-फूटकर रोने लगी।
विज्ञापन
अक्षय कुमार से मिलकर रोने लगी फैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारों को लेकर फैंस के बीच गजब की दीवानगी देखी जाती है। उनसे मुलाकात के सपने देखते हैं। और, अगर किसी फैन के सामने अचानक उसका पसंदीदा स्टार आ जाए तो शायद खुशी का ठिकाना न रहे। मगर, खुशी का एक रूप भावुक होन जाना भी है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ अक्षय कुमार की एक महिला प्रशंसक के साथ।  

विज्ञापन
Trending Videos

अक्षय कुमार के गले लगकर फूट-फूटकर रोई फैन
अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस की कमी नहीं है। कोई फैन मीलों पैदल चलकर उनसे मुलाकात करने मुंबई पहुंचता है, तो कोई उनसे अपने पिता के लिए आर्थिक मदद मांगता है। इस बीच एक महिला प्रशंसक तो अपने पंसदीदा एक्टर को देख रोने लगी। अक्षय कुमार की महिला फैन के साथ यह सरप्राइज मीटिंग थी। फैन को एक पल को यकीन नही हुआ कि सामने खिलाड़ी हैं।

Box Office Report: रिलीज के साथ ही 'डकैत' ने कर ली 'धुरंधर 2' की बराबरी? 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने की इतनी कमाई

 

फैन के साथ अक्षय कुमार ने किया डांस - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने फैन के साथ किया डांस
अक्षय कुमार ने भावुक फैन को चुप कराते हुए कहा, 'रोना नहीं है'। फिर पूछा, 'तुसी मेरे नाल डांस करोगे'? महिला ने जब हां बोला तो खिलाड़ी ने फैन के साथ डांस किया। इसके बाद अक्षय कुमार और फैन ने डांस किया। फेवरेट एक्टर के साथ डांस कर महिला फैन मुस्कुरा उठीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

'भूत बंगला' में अक्षय कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'?
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की बात करें तो यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू और मिथुन जैसे सितारे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें