फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस की वजह से बदला अपना नाम, रानी मुखर्जी से मिलने के लिए इंडोनेशिया से आई फैन; देखें वायरल वीडियो

Wed, 17 Dec 2025 10:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rani Mukerji Fan Viral Video: रानी मुखर्जी के फैन देश ही नहीं दुनिया भर में मौजूद है। हाल ही में रानी मुखर्जी से मिलने के लिए एक फैन इंडोनेशिया से आईं। सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी और उनकी फैन का वीडियो वायरल है। 

विज्ञापन
रानी मुखर्जी से मिली इंडोनेशिया से आई फैन - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी मुखर्जी अपनी वुमन सेंट्रिक फिल्मों के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। महिला दर्शकों को उनकी फिल्में पसंद आती हैं। देश नहीं विदेश की महिलाएं भी रानी की फैन है। हाल ही में एक फैन इंडोनेशिया से खासतौर पर रानी मुखर्जी से मिलने के लिए आई। वह रानी मुखर्जी से मिलकर काफी खुश हुईं। 

विज्ञापन


प्रेग्नेंट होने के बावजूद रानी मुखर्जी से मिलने पहुंची फैन 
वायरल वीडियो में जब रानी मुखर्जी से यह इंडोनेशिया फैन मिलती है तो काफी खुश नजर आती है। वह एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेती है। साथ ही बताती है कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बावजूद वह रानी मुखर्जी से मिलने आई क्योंकि वह उनकी बहुत बड़ी फैन है। यहां तक कि रानी मुखर्जी के नाम पर इस फैन ने अपना लास्ट नेम बदल दिया है। अपने लास्ट नेम को मुखर्जी कर लिया है। इस फैन का नाम लीना मुखर्जी है। यूजर्स ने भी रानी मुखर्जी और उनकी फैन की इस खास मुलाकात को खूब पसंद किया। हार्ट इमोजी का रिएक्शन देकर रानी मुखर्जी और उनकी फैन पर प्यार बरसाया।
 


ये खबर भी पढ़ें: ‘किंग’ के टाइटल रिवील वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम, शाहरुख का अंदाज देख नेटिजंस बोले- धमाकेदार वापसी बादशाह…
विज्ञापन


रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्में
साल 2023 में रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे’ की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला। तीन साल से उन्होंने कोई फिल्म नहीं की। लेकिन अगले साल वह फिल्म ‘मर्दानी 3’ और ‘किंग’ में नजर आएंगी। ‘मर्दानी 3’ रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइज का ही अगला पार्ट का है। वहीं ‘किंग’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ वह अभिनय कर रही हैं। रानी और शाहरुख काफी समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। 


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें