फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' की सफलता के लिए फैन ने रणबीर कपूर को दी बधाई; सकपकाते हुए एक्टर ने दिया ये जवाब

Wed, 01 Apr 2026 06:19 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fan Praises Ranbir Kapoor: इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में धमाल कर रही है। मगर, रणबीर सिंह के एक जबरा फैन ने इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को बधाई दे डाली। इस पर रणबीर कपूर ने झेंपते हुए रिएक्शन दिया। जानिए क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
रणबीर कपूर-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर' के बाद दूसरे पार्ट 'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता को लेकर छाए हुए हैं। वहीं, रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका टीजर रिलीज होने वाला है। बीते मंगलवार को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 'रामायण' का टीजर चुनिंदा दर्शकों के सामने पेश किया। इस दौरान एक फैन ने रणबीर कपूर को फिल्म 'धुरंधर' के लिए बधाई दी।  

विज्ञापन


नितेश तिवारी ने साफ की पूरी स्थिति
लॉस एंजिल्स में 'रामायण' के टीजर लॉन्च के इवेंट में एक मजेदार घटना हुई। रणबीर कपूर के एक जबरा फैन ने उन्हें फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के लिए बधाई दी। रणबीर कपूर भी फैन को यह बताने लगे कि वह रणवीर सिंह की फिल्म है। मगर, बीच में नितेश तिवारी ने आकर पूरी स्थिति साफ की। इस घटना का जिक्र विशाल मिश्रा नाम के फैन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है।

आमिर खान वाले विज्ञापन की वजह से खींची टांग
फैन ने दरअसल गलती से रणबीर को रणवीर नहीं कहा, बल्कि जानबूझकर ऐसा किया। यह बात नितेश तिवारी ने भांप ली। और, इसकी वजह है आमिर खान, रणबीर कपूर और कई अन्य भारतीय सितारों व क्रिकेटर्स से सजा 'ड्रीम 11' का विज्ञापन। फैन ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'मैंने उनसे (रणबीर) कहा कि मुझे 'धुरंधर' में उनका काम बहुत पसंद आया और इस पर वे कहने लगे, 'नहीं, वह तो कोई और ही रणवीर है', लेकिन इससे पहले कि वह अपनी बात पूरी कर पाते, नितेश तिवारी ने उन्हें बीच में ही टोक दिया और बताया कि यह 'Dream11' वाले विज्ञापन पर टांग खींची जा रही है।
विज्ञापन

 
आमिर ने रणबीर को कहा था 'रणबीर सिंह'!
सच्चाई जानने के बाद रणबीर कपूर भी हंसी नहीं रोक पाए। बता दें कि जिस विज्ञापन का जिक्र किया गया, उसमें आमिर खान एक्टर रणबीर कपूर को 'रणबीर सिंह' बोलकर रूबरू कराते हैं। फैन ने भी उसी विज्ञापन की तर्ज पर रणबीर कपूर से मजाक किया। बात करें नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म की तो यह दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 में दर्शकों तक पहुंचेगा। वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें