Bhuvan Bam-shah rukh khan
- फोटो : सोशल मीडिया
भुवन बाम ने शेयर की फोटो
मशहूर यूट्यूबर और एक्टर ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह किंग खान के साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के साथ इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'छोटी छोटी आंखें बड़े बड़े ख्वाब।
Bhuvan Bam-shah rukh khan
- फोटो : सोशल मीडिया
21 मार्च को रिलीज हुआ प्रोमो
इन दोनों ही स्टार्स की फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान और भुवन बाम की ये लेटेस्ट फोटो उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी पठान' के ओटीटी रिलीज प्रोमो की है। भुवन और शाहरुख का 21 मार्च को प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमे इन दोनों ही स्टार्स ने 'पठान' की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया था।
दुबई में भी आलीशन बंगले के मालिक हैं ये सितारे
ओटीटी पर रिलीज हो रही है फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान की 'पठान' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं। यह फिल्म 22 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो जाएगी। ऐसे में आप भी इस फिल्म का आनंद उठा सकते हैं।
Advance Booking Day 3: 'भोला' देगी 'दृश्यम 2' को धोबी पछाड़, अजय देवगन की नई फिल्म की बंपर टिकट बुकिंग