फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखदः नहीं रहे मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर परवेश सी मेहरा, शाहरुख खान की इन दो फिल्मों का किया था निर्माण

Sat, 19 Dec 2020 03:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
परवेश सी मेहरा - फोटो : बॉलीवुड
विज्ञापन

साल 2020 अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन बुरी खबरों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर परवेश सी मेहरा का शुक्रवार को निधन हो गया। मेहरा पिछले काफी समय से कोरोना से पीड़ित थे और मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। 71 वर्ष की आयु में मेहरा ने अपनी आखिरी सांसें लीं।

विज्ञापन


कोरोना से जंग हारे मेहरा
कोरोना संक्रमित होने के बाद करीब एक महीने तक मेहरा इस बीमारी से लड़ रहे थे, लेकिन 18 दिसंबर को शाम 4 बजे उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परवेश मेहरा 71 साल के थे। उनके परिवार में एक बेटा और बेटी हैं। इसके अलावा उनकी एक बड़ी बहन और तीन छोटे भाई उमेश, राजेश और राजीव हैं।
 
बता दें कि मेहरा ने बॉलीवुड में कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। इनमें राम जानें, चमत्कार, प्यार के दो पल, अशांति, शिकार- द हंटर अमॉन्ग अदर्स शामिल हैं। गौरतलब है कि बिदा हो रहा साल 2020 सभी के लिए बहुत ही कठिन साबित हुआ है और बॉलीवुड को भी इस साल काफी गहरा झटका लगा है।
विज्ञापन


अलविदा कह गए ये फिल्मी सितारे
प्रोड्यूसर मेहरा के अलावा बॉलीवुड ने इस साल ऋषि कपूर, इरफान खान, वाजिद खान, सरोज खान, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई बड़े कलाकारों को खो दिया। इतना ही नहीं टीवी इंडस्ट्री के भी बहुत से कलाकार इस साल दुनिया को अलविदा कह गए। ये समय बॉलीवुड और टीवी दोनों इंडस्ट्री के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है वहीं इन खबरों से फैंस को भी काफी झटका लगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें