फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहीं बॉलीवुड की 'एक और मां', रीमा लागू का हार्ट अटैक से निधन

Thu, 18 May 2017 09:02 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
रीमा लागू
विज्ञापन
कई हिंदी फिल्मों में मां का किरदार निभाने वाली चरित्र अभिनेत्री रीमा लागू की हार्ट अटैक से 59 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।  दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्‍पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीमा को देर रात हार्ट अटैक आया था। उन्होंने 3 बजकर 15 मिनट पर उनका निधन हो गया। आज दोपहर 2 बजे ओशिवरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रीमा लागू के दामाद विनय वैकुल ने पीटीआई से बात करते हुए बताया, 'रात करीब 1 बजे उन्हें सीने में दर्द हुआ तो कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सुबह 3.15 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया जिससे उनका निधन हो गया। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।'
विज्ञापन


बता दें कि रीमा लागू ने कई फिल्मों सलमान खान के साथ काम किया है। रीमा लागू 'हम आपके हैं कौन', 'कुछ-कुछ होता है' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी हिट फिल्मों में मां का रोल निभा चुकी हैं।

रीमा लागू मराठी और हिंदी फिल्मों के अलावा टीवी पर भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों रीमा लागू महेश भट्ट के टीवी शो 'नामकरण' में काम कर रही थीं।

रीमा लागू को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। रीमा अपनी बेटी मृनमई के साथ रहती थीं। मृनमई भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रीमा के निधन से उनके फैंस भी काफी दुखी हैं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर अपना दुख जताया है।

#FLASH Veteran actor Reema Lagoo passes away after suffering a cardiac arrest  (file pic) pic.twitter.com/1gem5evq2f — ANI (@ANI_news) May 18, 2017

  Actress #ReemaLagoo known for her roles in several popular Hindi and Marathi films passes away in #Mumbai after suffering a cardiac arrest pic.twitter.com/jKJMK3P1M9 — Doordarshan News (@DDNewsLive) May 18, 2017
विज्ञापन



  RIP #ReemaLagoo we miss you. Bollywood's lovely mummy... :'( — Sameer Baig (@iamRealSameer) May 18, 2017

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें