टेलीविजन और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रीता कोइराल का रविवार को कैंसर की वजह से एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने इस बात की जानकारी दी।
रीता कोइराल ने रितुपर्णा घोष की ‘असुख’ (1999) के अलावा अपर्णा सेन की ‘पारोमितार एकदिन’ (2008) और अंजन दत्त की फिल्म ‘दत्त वर्सेज दत्त’ (2012) में काम किया था। फिलहाल वे ‘राखी बंधन’ और ‘स्त्री’ जैसी लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर रही थी। वह 58 साल की थीं।