फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fakt Mahilao Maate: इस फिल्म ने गुजराती सिनेमा में बनाया रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई

Sat, 20 Aug 2022 12:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुजराती सिनेमा की फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' ने अपनी रिलीज के पहले दिन बंपर कलेक्शन करके एक रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
Fakt Mahilao Maate - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसे वक्त में जब बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही हैं, क्षेत्रीय सिनेमा की फिल्में सफलता के नए कीर्तिमान रचती नजर आ रही हैं। तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' का करिश्मा तो हम सभी देख रहे हैं। इस फिल्म ने आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों- 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' को धूल चटा दी है। वहीं, इस मामले में अब एक नई फिल्म भी रेस में शामिल होती दिख रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गुजराती फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' की। 

विज्ञापन

किया इतना कलेक्शन
गुजराती सिनेमा की फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' ने ओपनिंग डे पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही इतनी बंपर कमाई कर डाली है, जो कि गुजराती सिनेमा में एक रिकॉर्ड बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' ने ओपनिंग डे पर एक करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2022 में पहले दिन इतना स्कोर करने वाली यह पहली गुजराती फिल्म है। 

अमिताभ बच्चन आए हैं नजर
बता दें कि 'फकत महिलाओ मेट' का निर्देशन जय बोदास ने किया है। इसमें मुख्य किरदार यश सोनी और दीक्षा जोशी ने अदा किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन ने गुजराती सिनेमा में डेब्यू किया है। इस फिल्म में बिग बी कैमियो रोल में नजर आए हैं। पहली बार अमिताभ बच्चन किसी गुजराती फिल्म में एक्टिंग करते नजर आए हैं।
विज्ञापन

28 वर्षीय युवक की कहानी पर आधारित
इस फिल्म को आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक 28 वर्षीय युवक चिंतन पारिख पर आधारित है। बता दें कि चिंतन का रोल यश सोनी ने किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें