फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय के नाम पर फर्जीवाड़ा कर पैसे ठग रहे हैं लोग

Fri, 21 Jul 2017 10:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : punjabigram
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने भारत सरकार के साथ मिलकर हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए वेबसाइट 'भारत के वीर' भी बनाया है। इस वेबसाइट को लेकर अब कई लोगों ने फर्जीवाड़ा भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार लोग इससे मिलती-जुलती साइट बना कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। इनमें से एक साइट का नाम है 'आर्मी वेलफेयर फंड बैटस कैजुअलटीज'। ये फेक फंड पैसे जमा कराने के लिए कई बैंक अकाउंट नंबर भी दे रहे हैं।

अक्षय ने अप्रैल महीने में इस वेबसाइट को लॉन्च किया था। सूत्रों के अनुसार इस वेबसाइट को तकनीकी रूप से नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (NIC) और भारतीय स्टेट बैंक का सहयोग प्राप्त है। इसका अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए सहयोग राशि की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है। दान राशि इस सीमा से अधिक होने की स्थिति में, दान दाता को इसकी सूचना मिल जाएगी और वे अपने दान का कुछ हिस्सा किसी अन्य खाते में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें