अक्षय कुमार ने भारत सरकार के साथ मिलकर हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए वेबसाइट 'भारत के वीर' भी बनाया है। इस वेबसाइट को लेकर अब कई लोगों ने फर्जीवाड़ा भी शुरू कर दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार लोग इससे मिलती-जुलती साइट बना कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। इनमें से एक साइट का नाम है 'आर्मी वेलफेयर फंड बैटस कैजुअलटीज'। ये फेक फंड पैसे जमा कराने के लिए कई बैंक अकाउंट नंबर भी दे रहे हैं।
अक्षय ने अप्रैल महीने में इस वेबसाइट को लॉन्च किया था। सूत्रों के अनुसार इस वेबसाइट को तकनीकी रूप से नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (NIC) और भारतीय स्टेट बैंक का सहयोग प्राप्त है। इसका अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए सहयोग राशि की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है। दान राशि इस सीमा से अधिक होने की स्थिति में, दान दाता को इसकी सूचना मिल जाएगी और वे अपने दान का कुछ हिस्सा किसी अन्य खाते में जमा करा सकते हैं।