सरबजीत और मदारी जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में धाक जमा चुकीं फिल्म निर्माता और उद्यमी दीपशिखा देशमुख का मानना है कि जीवन में असफल होना बहुत महत्वपूर्ण है। एक स्किन केयर ब्रांड की मालिकिन की नजर में व्यक्तिगत असफलता के कारण आगे प्रगति करने में मदद मिलती है।
वरिष्ठ फिल्म निर्माता वासु भगनानी की बेटी दीपशिखा ने मीडिया को बताया कि, ‘मैंने अपने परिवार से बहुत कुछ सीखा है। मेरे परिजनों ने मुझे धैर्यवान रहना और लक्ष्य पर केंद्रित करना सिखाया। मुझे जिंदगी में असफलता की अहमियत का अहसास कराया गया। इसके बूते ही मैंने असफलता को स्वीकार करके दोबारा शुरुआत करना सीखा।’
दीपशिखा अभिनेता जैकी भगनानी की बहन भी हैं। दीपशिखा का ब्रांड बच्चों और वयस्कों के लिए उत्पाद बनाता है।