फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fahmaan Khan: सुंबुल से दोस्ती में आई दरार की खबरों पर फहमान ने दी प्रतिक्रिया, बताया क्या और कैसे हुआ

Tue, 30 May 2023 08:58 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुंबुल और फहमान के बीच चल रही अनबन की खबरों में पर फहमान ने बात की है। उन्होंने बताया कि आखिर क्या और कैसे हुआ।
विज्ञापन
सुंबुल तौकीर खान, फहमान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस के घर में अपनी दोस्ती से सुर्खियां पाने वाले एक्टर फहमान खान और सुंबुल तौकीर की दोस्ती में दरार आने की खबर है। बताया जा रहा है कि इनके रिश्ते में खटास आ गई है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने इस पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले मामला समझिए
सुंबुल और फहमान का म्यूजिक वीडियो इश्क हो गया को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके सक्सेस होने के बाद बाद दोनों ताबिश पाशा के साथ एक और म्यूजिक वीडियो लाने वाले थे। लेकिन यह वीडियो नहीं हुआ। इस पर सिंगर ताबिश पाशा ने कहा था कि फहमान और सुंबुल का म्यूजिक वीडियो अब नहीं हो रहा है। क्योंकि सुंबुल के पापा ऐसा नहीं चाहते हैं। वहीं, इसपर सुंबुल ने भी एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उनके परिवार को इससे दूर रखना चाहिए।

सुंबुल तौकीर-फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुंबुल के पापा ने किया मना
ताबिश ने अपने वीडियो में कहा था कि सुंबुल और फहमान का दूसरा म्यूजिक वीडियो नहीं हो पाया। फैंस दोनों को एक साथ फिर से देखना चाहते थे। हमने काफी कोशिश की। फहमान ने भी कोशिश की, लेकिन सुंबुल के पापा तौकीर जी वजह से यह नहीं हो पाया।
विज्ञापन

फहमान ने कहा सुंबुल के पापा से की बात
वहीं, मीडिया से बात करते हुए फहमान ने कहा कि सुंबुल को इन सबमें मैंने इंवॉल्व नहीं किया। क्योंकि मैं जानता हूं कि वह यह सब नहीं चाहता है। मैंने सुंबुल के पापा से फोन पर बात की। मैंने कहा था अंकल देखो, मैं एक आखिरी बार बात कर रहा हूं।लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं करूंगा। तो मैंने ताबिश को फोन करके कहा कि सुंबुल के पापा वीडियो नहीं करना चाहते हैं। इन सब पर सुंबुल की प्रतिक्रिया भी आई। उन्होंने कहा कि मेरी फैमिली को सबसे दूर रखें, उन्हें इन्वॉल्व न करें। म्यूजिक वीडियो के लिए हमने नहीं कहा, जो कहा था उसको बाद में करेंगे।

यह भी पढ़ें: मलाइका और अर्जुन में है इतना लंबा एज गैप, पुराने वीडियो से हुआ एक्ट्रेस की असली उम्र का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें