फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पाकिस्तानी झंडे के साथ वायरल हुई रिहाना की तस्वीर, क्या इसलिए किसान आंदोलन पर किया था ट्वीट

Thu, 04 Feb 2021 08:18 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिहाना - फोटो : Twitter
अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के किसान आंदोलन को समर्थन देने के बाद से भारत में हलचल मच गई है। किसानों के लिए बोलने पर जहां एक तरफ रिहाना की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना कि रिहाना को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक महिला स्टेडियम में पाकिस्तान का झंडा दिखाते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह महिला रिहाना हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
रिहाना - फोटो : रिहाना
हालांकि, इस फोटो की जब पड़ताल की गई तो पाया गया कि यह तस्वीर फेक है। वायरल होती इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। दरअसल, इस तस्वीर में नजर आ रही महिला रिहाना ही हैं, लेकिन असली तस्वीर में वो वेस्टइंडीज का झंडा है।  ना कि पाकिस्तान का।  लेकिन रिहाना के किसान आंदोलन को समर्थन देने के बाद से सोशल मीडिया पर यह फर्जी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
Rihanna - फोटो : ट्विटर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान रिहाना ने वेस्टइंडीज का झंडा लिया था।  यह तस्वीर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दौरान इंग्लैंड में खींची गई थी जब रिहाना वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका का मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं।  वहां वह वेस्टइंडीज़ का समर्थन कर रही थी। बता दें कि ये मैच 1 जुलाई 2019 को इंग्लैंड के चेस्टर ली स्ट्रीट क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।  मैच में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज़ को हरा दिया था। 



 

4 of 5
Rihanna
तब रिहाना की इस तस्वीर को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था।  इस दौरान वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के ट्विटर अकाउंट से रिहाना की कुछ अन्य तस्वीरें भी पोस्ट की गई थीं। 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rihanna
बता दें कि रिहाना भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की मशहूर कैरेबियाई गायिका हैं लेकिन उनका क्रिकेट से भी खास नाता है। उनके वेस्टइंडीज के कई क्रिकेटरों के साथ अच्छे रिश्ते हैं और उन्होंने कैरेबियाई टीम को कई मौकों पर सपोर्ट भी किया है। 32 वर्षीय रिहाना कैरेबियाई क्रिकेटर क्रेग ब्रेथवेट के साथ एक ही स्कूल में थीं तो कार्लोस ब्रेथवेट की क्लासमेट रहीं। 2019 में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ मैच में रिहाना वेस्टइंडीज की टीम का समर्थन करने स्टेडियम भी पहुंची थी। यहां उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ वक्त बिताया थे और साथ में तस्वीरें भी भी खिंचवाई थी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें