फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आमिर के लिए साथ आएंगे शाहरुख-सलमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार खानो के बीच दोस्ती हो गई है, और अब तीनों एक के बाद एक कर के अलग-अलग मौकों पर एक साथ इकट्ठे भी हो रहे हैं। अर्पिता की शादी और 'आप की अदालत' के बाद अब एक बार फिर से ये तीनों एक बार फिर इकट्ठे होंगे। इसका इंतजाम इस बार इन तीनों में से एक खान ने किया है।
विज्ञापन


यह खान हैं मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान जिनकी फिल्म 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है, लेकिन उस से पहले उन्होंने सलमान और शाहरुख के लिए अपनी फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग का इंतजाम किया है। वह दोनों की फिल्म के बारे में प्रतिक्रिया देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

पीके के लिए एकजुट

एक सूत्र का कहना है, "आमिर खान अपनी इस फिल्म को सबसे पहले सलमान और शाहरुख को दिखाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने खास स्क्रीनिंग के लिए प्रोडक्शन हाउस से बात भी कर ली है। आमिर खान अब सलमान और शाहरुख से अपनी फिल्म के बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए बैचेन हैं।"

वहीं फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने भी इस खबर की पुष्टि की है, "हाँ आमिर खान एक खास स्क्रीनिंग आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में जब ये तीनों मिले थे तो इन्होने फिल्म को लेकर काफी चर्चा भी की थी।

जिसके बाद सलमान और शाहरुख दोनों ने ही उनकी इस फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की और इसीलिए अब फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें