फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: पहली बार राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, ये होगा फिल्म का नाम

Sat, 15 Dec 2018 02:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
deepika padukone and rajkumar rao - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दमदार एक्टर राजकुमार राव और हरदम सही ऊर्जा से लबरेज दीपिका पादुकोण को एक फ्रेम में देखने का दोनों के फैंस का सपना पूरा हो रहा है। ज्यादा दिन नहीं हुए जब दोनों को एक अवॉर्ड फंक्शन में बातें करते देखा गया था और दोनों की एक साथ तमाम तस्वीरें भी मीडिया में चर्चा का विषय बनी थी। साल की शुरूआत में हुई यह मुलाकात और बातचीत अब जाकर एक फिल्म की जोड़ी के रूप में तब्दील हो रही है।
विज्ञापन


लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक है फिल्म
अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फिल्म के लिए राजकुमार राव के नाम पर मुहर लगा दी है। यह वही फिल्म है जो दीपिका फिल्म 'राजी' की डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ कर रही हैं। एसिट अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक के तौर पर बन रही है। लक्ष्मी पर 15 साल की उम्र में तेजाब से हमला किया गया। उन्होंने न सिर्फ इस हादसे को बहादुरी के साथ झेला बल्कि इसके बाद जो उन्होंने किया उसके चलते वह आज दुनिया भर में एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं।

अगले महीने शुरू होगी शूटिंग
दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव की इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है। दोनों कलाकारों को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है। दीपिका के पास 'पद्मावत' के बाद यह इकलौती फिल्म है, वहीं राजकुमार राव की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' पूरी हो चुकी है। उनकी दो और फिल्में 'मेंटल है क्या' और 'मेड इन चाइना' अंडर प्रोडक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें