शाहरुख खान का पश्चिम बंगाल से गहरा रिश्ता बन गया है। वो आईपीएल की क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक हैं, और इसके चलते उनका प्रदेश की सीएम ममता बैनर्जी के साथ भी एक अलग रिश्ता बन गया है। ममता बैनर्जी को शाहरुख बहन मानते हैं और सभी की तरह उन्हें 'दीदी' कह कर बुलाते हैं।
पढ़ें: फैंस ने शाहरुख को बनाया देवता, दूध चढ़ाकर की पूजा
हाल ही में कोलकाता में अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल का प्रमोशन करने पहुंचे शाहरुख ने अपने रिश्ते को लेकर एक खुलासा भी किया। शाहरुख ने बताया कि वो हर साल रक्षा बंधन पर दीदी यानी ममता बैनर्जी के कॉल का इंतजार करते हैं। 'हर साल मैं एक खास विश का इंतजार करता हूं। दीदी मुझे हर साल राखी पर कॉल कर के विश करती हैं। मैं इस साल उनके कॉल का इंतजार कर रहा हूं।'
पढ़ें: Jab Harry Met Sejal Review: अंगूठी की तरह गायब है फिल्म से रोमांच, बेदम दिखे हैरी और सेजल
अब देखते हैं कि इस साल ममता बैनर्जी उन्हें कॉल कर के विश करती हैं की नहीं। शाहरुख को कोलकाता ट्रिप के दौरान चोट भी लग गई। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा जिसके कारण प्रमोशनल इवेंट में उन्हें देर हो गई।
Be there in 10 mins. Apologies to keep u waiting had to get a bit of dressing done…for a lil hurt. So had to c a doc https://t.co/W9YosQN9hJ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 5, 2017