फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes: ईवा लोंगोरिया ने ऐश्वर्या राय को लगाया गले, गहरी दोस्ती देख हैरान हुए फैंस; देखें वायरल वीडियो

Sat, 23 May 2026 04:18 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eva Longoria And Aishwarya Rai Bachchan Viral Video: इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं। इस इवेंट से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके और हॉलीवुड एक्ट्रेस ईवा लोंगोरिया के बीच जबरदस्त दोस्ती नजर आई। ऐश्वर्या को देखकर ईवा ने एक खास बात भी कही।
विज्ञापन
ईवा लोंगोरिया और ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम@lorealparis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय बच्चन और हॉलीवुड एक्ट्रेस ईवा लोंगोरिया पिछले कई वर्षों से कान फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। इस साल भी दोनों इस भव्य इवेंट में पहुंची हैं। दोनों के लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। इसी इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या और ईवा बातचीत कर रही हैं। ईवा और ऐश्वर्या को देखकर लगता है कि जैसे दो बिछड़ी दोस्त मिल गई हों।

ऐश्वर्या को लेकर क्या बोलीं ईवा? 

विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन को देखकर ईवा खुशी से झूम उठीं। वह दूर से ही बोलीं- ‘वो मेरी बेस्ट फ्रेंड है। देखो हम यहां आ गए हैं।’ इसके बाद वह ऐश्वर्या के गले लगीं। काफी देर तक दोनों बातें करती रहीं। ऐश्वर्या भी ईवा से बात करते हुए बहुत खुश दिखीं। 
 


ऐश्वर्या राय का कान फेस्टिवल से वायरल हुआ खूबसूरत लुक 
कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय का एक लुक शुक्रवार देर रात वायरल हुआ था। उन्होंने इवेंट में ब्लू गाउन पहना था। इसे फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने तैयार किया है। इसे बनाने में कारीगरों को लगभग 1500 घंटे का समय लगा। इस गाउन में क्रिस्टल एम्ब्रॉयडरी की गई है। हजारों क्रिस्टल को जालीदार बनावटों के अंदर पिरोया गया है, इस गाउन का डिजाइन स्पेस यानी अंतरिक्ष से इंस्पायर है। गाउन का गहरा नीला रंग और इसका डिजाइन ब्रह्मांड जैसा आभास देता है। फैंस को भी ऐश्वर्या राय का लुक काफी पसंद आया है।  
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Cannes: कान फेस्टिवल से सामने आया ऐश्वर्या राय का दूसरा लुक, बेटी आराध्या ने लूटी लाइमलाइट; देखें खास तस्वीरें 

ऐश्वर्या राय करियर फ्रंट पर क्या रही हैं? 
ऐश्वर्या राय काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन(2023)' थी। मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या ने काफी दमदार किरदार निभाया था। 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें