फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन मादक अंदाज में धोएगी कार, आएंगे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरोइनों को यूं तो सेक्सी अंदाज में दिखाने के लिए फिल्म डायरेक्टर तमाम फंडे आजमाते हैं, लेकिन हॉलीवुड से लिया एक आइडिया कुछ बॉलीवुड फिल्मों में कामयाब रहा है। ये आइडिया है हीरोइन के द्वारा कार की धुलाई करना, वह भी सेक्सी अंदाज में।
विज्ञापन


पर्दे पर आप देख ही चुके हैं कि कैसे कार धोती हुई हीरोइन खुद को भी भिगो लेती है और आहें भरती है। ऐसा ही कुछ दर्शकों को फिल्म ‘हमशक्ल’ में दिखाई देगा, जब ईशा गुप्ता सैफ अली खान का सपना देखते हुए एक कार की सेक्सी ढंग से धुलाई करेंगी।

नेहा धूपिया भी हो चुकी हैं बोल्ड

नेहा धूपिया ने फिल्म शीशा (2005) में, अमृता अरोड़ा ने फिल्म कमबख्त इश्क (2009) में और मल्लिका शेरावत ने द पॉलिटिक्स ऑफ लव (2011) में कार के साथ खुद को सेक्सी अंदाज में पेश किया था। अब बारी है ईशा की। वह फिल्म के एक गाने ‘लुक इंटू माई आइज’ में कार के साथ आहें भरती हुई दिखेंगी।
विज्ञापन

सैफ को मिली है नई जोड़ी

इस गाने में उनके साथ सैफ अली खान भी हैं और जानकारों के अनुसार इस गाने के बाद सैफ-ईशा बॉलीवुड की नई सेक्सी जोड़ियों में शुमार किए जाएंगे। यह गाना एक पार्टी नंबर है और सैफ-ईशा की जोड़ी इसमें काफी हॉट दिख रही है। ऐश किंग और नीति मोहन ने यह गीत गाया है। देखना है कि डांस नंबर की गर्मी दर्शकों की सांसों में कितने उतार-चढ़ाव लाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें