इन फिल्मों में भी कर चुकी हैं कॉमेडी
ईशा देओल इससे पहले ‘नो एंट्री’, ‘शादी नं. 1’ और ‘वन टू थ्री’ जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि कॉमेडी हमेशा से उनके दिल के करीब रही है। ईशा ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट ने उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए सबसे ज्यादा आकर्षित किया।
उन्होंने कहा, ‘‘नो एंट्री’, ‘शादी नं. 1’ और ‘वन टू थ्री’ जैसी फिल्में करने के बाद कॉमेडी एक ऐसा स्पेस है, जिसे मैंने हमेशा पसंद किया है और जिसमें मैं वापस आना चाहती थी। इसकी स्क्रिप्ट बहुत मजेदार है और मुझे सच में लगता है कि हर कोई इसे पसंद करेगा। मैं बहुत खुश हूं कि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जो पूरी तरह मस्ती, हंसी और मनोरंजन से भरपूर है।’
रितेश से एल्विश तक, ये सितारे आएंगे नजर
बता दें कि ‘मालामाल वीकली 2’ की कास्ट को लेकर अब तक सामने आई रिपोर्ट्स में रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव, एल्विश यादव, रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शिरोडकर, फरदीन खान के नाम शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फेम अमित जोशी करेंगे और इसकी शूटिंग नवंबर से शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़ें- ‘मेरी मां काठमांडू से हैं’, नेपाल में आई बाढ़ से टूटा सुनीता आहूजा का दिल, मदद का किया वादा; कही ये बात