फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 साल की उम्र में ईशा देओल ने शुरू की नई पारी, नई माताओं के लिए करेंगी यह खास काम

Tue, 11 Feb 2020 01:30 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अभिनेत्री ईशा देओल ने मां बनने के बाद नई शुरुआत की है। वह बच्चे की परवरिश के अनुभव को किताब पर उतारने जा रही हैं। उनकी किताब का नाम 'अम्मा मिया' होगा। इस बात की जानकारी ईशा ने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'अम्मा मिया' किताब एक मां की तरफ से दूसरी मां के लिए है। यह किताब कहानियों, परामर्शों और बच्चों के व्यंजनों से परिपूर्ण होगी। यह मेरा निजी सफर है जिसमें मैं एक मां के तौर पर तब्दील हुई हूं। मुझे उम्मीद है कि यह किताब सभी नई माताओं के लिए एक अच्छे दोस्त की तरह लगे।' इस किताब की प्रस्तावना जया बच्चन द्वारा लिखी गई है।  ईशा को शुभकामनाएं देते हुए उनके 'क्या दिल ने कहा' के सह-कलाकार तुषार कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक बेहतरीन इंसान और उससे भी बेहतरीन मां के लिए थ्री चियर्स  (खुशियां।) यह तुम्हारे लिए एक अच्छी नई शुरुआत है।'

 
विज्ञापन


ईशा ने अपनी किताब के बारे में बात करते हुए कहा, 'राध्या और मिराया की परवरिश करना किसी रोमांच से कम नहीं है। इस किताब के जरिए में नई माताओं को अपनी रोमांचक और उत्साहवर्धक सफरनामे के बारे में बताना चाहती हूं। मैं पहली बार मां बनने और उसके साथ आने वाले सभी आंसू, हंसी और ड्रामा के अनुभव को साझा करने के लिए बेकरार हूं।'

गौरतलब है कि ईशा अक्सर अपनी और अपनी बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। ईशा ने साल 2012 में अपने ब्वॉयफ्रेंड और व्यापारी भरत तख्तानी से शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने अपनी पहली बेटी राध्या को जन्म दिया वहीं पिछले साल जून महीने में उन्होंने अपनी दूसरी बेटी मिराया को जन्म दिया है।  ईशा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और वह अपना पूरा ध्यान अपनी बेटियों की परवरिश पर दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें