फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना-नानी बनेंगे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, एशा देओल के घर से आई खुशखबरी

Mon, 24 Apr 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
ईशा देओल और भरत तख्तानी
विज्ञापन
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र के घर से एक गुड न्यूज आई है। बता दें कि एशा देओल और उनके बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी जल्द ही मम्मी पापा बनने वाले है।
विज्ञापन


इस खुशखबरी को राइटर गोपाल कमल मुखर्जी ने सबके साथ शेयर किया है। मुखर्जी हेमा मालिनी की जीवनी पर एक किताब लिख रहे है। गोपाल कमल मुखर्जी की किताब का नाम ‘बियॉन्ड द हेमा मालिनी’है।

ये भी पढ़े- नवाज की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का टीजर पोस्टर रिलीज

गौरतलब है कि मुंबई मिरर से बात करते हुए राइटर गोपाल कमल ने इस गुड न्यूज को सबको कन्फर्म किया कि, एशा देओल प्रेग्नेंट है। बता दे कि, इससे पहले भी धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी नाना- नानी बन चुके है।
विज्ञापन


यह दूसरी बार है जब उनके घर से यह खुशखबरी आई है। इससे पहले हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र अपनी बेटी अहाना के बेटे के नाना नानी बन चुके है। बता दें कि एशा देओल शुरू से ही बच्चो की दीवानी रहीं है, जब उनकी बहन अहाना प्रेग्नेंट थी तब सारी जिम्मेदारी एशा देओल ने ही उठा रखी थी। 
विज्ञापन


एशा देओल आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'किल देम यंग' में नजर आईं थी।

ये भी पढ़े- अदनान सामी ने किया सोनू निगम का समर्थन, कहा - 'जरूर कोई गलतफहमी है'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें