एशा का पोस्ट
एशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर जानकारी देते हुए लिखा, 'मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव हो गया है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। आप सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। पापा के जल्दी ठीक होने के लिए दुआओं के लिए धन्यवाद।'
हेमा ने मीडिया चैनल को लगाई फटकार
हेमा ने एक्स पर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उड़ रहीं अफवाहों को लेकर मीडिया चैनल को फटकार लगाते हुए लिखा, 'जो हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेंदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं, जो इलाज का जवाब दे रहा है। वह ठीक हो रहे हैं। यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी की जरूरत का सम्मान करें।'
धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट
धर्मेंद्र आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। अब धर्मेंद्र निर्देशक श्रीराम राघवन की युद्ध ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' में दिखाई देंगे। 'इक्कीस', 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में धर्मेंद्र और अगस्त्य के अलावा जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।