इमरान हाशमी का नाम बॉलीवुड चुंबनों के साथ तो जुड़ा ही हुआ है लेकिन अब लगता है कि वह अपनी इस ख्याति को एक कदम और आगे बढ़ा रह हैं। चर्चा है कि फिल्म उंगली के प्रमोशनल गाने में इमरान नजर आएंगे, जिसे अंतरराष्ट्रीय मॉडलों के साथ शूट किया गया है।
बताया जा रहा है कि इस गाने को बहुत ही सेक्सी ढंग से शूट करने के साथ कुछ ऐसे सीन फिल्माए गए हैं जो समलैंगिक संबंधों को बढ़ावा देने का काम करेंगे। गाने में इमरान के चारों तरफ विदेशी महिला मॉडल हैं और सेक्सी सीन खास तौर पर इन मॉडलों पर फिल्माए गए हैं।
इस गाने की शूटिंग के दौरान मौजूद सूत्रों का कहना है कि उंगली पे नाच ले।।। बोल वाले इस गाने के केंद्र में भले ही इमरान हैं और गोरी मॉडल लड़कियां उनके इर्द-गिर्द नाच रही हैं, परंतु अंतरंग दृश्यों में ये सुंदरियां दर्शकों को एक-दूसरे की बांहों में नजर आएंगी। उनके कुछ स्टेप्स तो बहुत ही बोल्ड हैं। दो-तीन सीन ऐसे फिल्माए गए हैं जिनमें ये लड़कियां एक-दूसरे को ‘किस’ करती दिखेंगी।