फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना के कहने पर इमरान ने बदली 'चीट इंडिया' की रिलीज डेट, अब इस दिन होगी रिलीज

Fri, 04 Jan 2019 08:58 AM IST
शशांक गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cheat india
विज्ञापन

इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट एक हफ्ता पहले कर दी गई है। इसका कारण है नवाजुद्दीन सिद्धीकी स्टारर 'ठाकरे'। दरअसल शिवसेना के कहने पर 'चीट इंडिया' के प्रोड्यूसर ने फिल्म की रिलीज डेट एक हफ्ते पहले कर ली है। शिवसेना चाहती है कि बाला साहब ठाकरे की बायोपिक को सोलो रिलीज मिले।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ चीट इंडिया के प्रोड्यूसर भी इतने बड़े क्लैश का सामना करने से बचना चाहते हैं और ऐसे में वह इस फिल्म को एक हफ्ते पहले यानि 18 जनवरी के दिन रिलीज करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

बात करें फिल्म की तो इमरान इस फिल्म में राकेश सिंह का किरदार कर रहे हैं, जो पैसे लेकर परीक्षाओं में अमीर स्टूडेंट्स को पास कराने के लिए उनकी जगह होशियार स्टूडेंट्स को एग्जाम देने भेजता है। चीट इंडिया, कोई ठगी वाली फिल्म नहीं बल्कि भारत की शैक्षणिक व्यवस्था की कमियों को उजागर करती कहानी है और इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे शिक्षा एक समानांतर भ्रष्ट और लालची व्यवस्था बन गई है।
विज्ञापन


फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सौमिक सेन ने किया है। हाल ही में फिल्म 'चीट इंडिया' का ट्रेलर आया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें