फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘Awarapan 2’: गोलीबारी की घटना के बाद दिशा ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग, जानिए कहां है लोकेशन?

Tue, 23 Sep 2025 07:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘Awarapan 2’ Shoot: बीते दिनों अभिनेत्री दिशा पाटनी के उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना घटी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस बीच दिशा अपने वर्क फ्रंट पर एक्टिव हो गई हैं। उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अपडेट सामने आया है।  
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिशा पाटनी बीते कुछ दिनों से अपने बरेली स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर चर्चा में हैं। पुलिस जांच कर रही है। इस बीच दिशा की आगामी फिल्म को लेकर खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिशा की अगली फिल्म 'आवारापन 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में दिशा के साथ इमरान हाशमी नजर आएंगे।

विज्ञापन

इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम
50 फीसदी हिस्सा बैंकॉक में होगा शूट
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी और दिशा पटानी ने बैंकॉक में 'आवारापन 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि बैंकॉक में फिल्म का शेड्यूल करीब एक महीने कहा है और इस दौरान फिल्म का 50 फीसदी हिस्सा वहीं शूट किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग सितंबर के आखिर में शुरू होगी। अब खबरें हैं कि 'आवारापन 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

लीड रोल में हैं दिशा पाटनी
कुछ वक्त पहले फिल्म को लेकर खबर आई थी कि विशेष भट्ट और नितिन कक्कड़ ने इमरान हाशमी के साथ 'आवारापन 2' के लिए अभिनेत्री दिशा पटानी को लीड रोल में साइन किया है। वहीं, पिंकविला के मुताबिक, 'फिल्म 'आवारापन 2' इस हफ्ते बैंकॉक में शूट हो रही है। फिल्म की शूटिंग वहां करीब महीनेभर चलेगी। यह एक मैराथन शेड्यूल है, जहां फिल्म का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा शूट किया जाएगा'। 
विज्ञापन

कब तक पूरी हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक टीम फिल्म को मुख्य जगहों पर व्यापक स्तर पर शूट करना चाहती है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि निर्माता अपना सारा फोकस एक चार्टबस्टर म्यूजिक एल्बम को क्यूरेट करने पर लगा रहे हैं और सभी संगीतकारों के साथ मिलकर बेस्ट आउटपुट हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं। दरअसल, 'आवारापन' फ्रेंजाईजी में म्यूजिक की अहम भूमिका है। मेकर्स इसके सीक्वल में संगीत के स्तर पर फैंस को निराश नहीं करना चाहते। बैंकॉक में फिलहाल करीब 30 दिन के शेड्यूल के बाद नवंबर में एक बार फिर से साथ जुटेगी। कहा जा रहा है कि जनवरी 2026 तक फिल्म की शूटिंग के पूरा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें