फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद इमरान हाशमी फिर दोहराएंगे 'जन्नत', इस डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ

Mon, 21 May 2018 11:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
10 साल पहले आई इमरान हाशमी की सुपरहिट फिल्म 'जन्नत' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने इमरान हाशमी को रातों रात स्टार बना दिया था। अब फिल्म 'जन्नत' की रिलीज के 10 साल बाद इमरान हाशमी और निर्देशक कुणाल देशमुख एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


इमरान और कुणाल इससे पहले 'तुम मिले', 'जन्नत 2' और 'राजा नटवरलाल' में भी काम कर चुके हैं। बॉक्सऑफिस पर फिल्म की सफलता को देखते हुए यह जोड़ी 4 साल बाद फिर एक साथ काम करेगी। इस प्रॉजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, '4 साल से कुणाल और इमरान ने कोई फिल्म नहीं की क्योंकि वह एक अच्छी कहानी के इंतजार में थे। अब उन्हें श्रीधर की कहानी में वह चीज मिल गई है जो वे चाहते थे।' 

इस फिल्म का निर्माण एन.आर पचिसिया और इमरान हाशमी करेंगे। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक श्रीधर राघवन ने लिखा है। फिल्म पर बात करते हुए कुणाल देशमुख ने कहा, 'मैं वादा करता हूं कि यह फिल्म आपको सीट से बांधकर रखेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें