फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया के बाद अब इमरान की ये एक्ट्रेस बनी मां, जॉन के साथ बड़े परदे पर कर चुकी है 'पाप'

Wed, 21 Nov 2018 10:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
udita goswami - फोटो : instagram
विज्ञापन

बॉलीवुड में खुशियों का दौर चल रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस नेहा धुपिया मां बन गई हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से अब एक और खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी को भी बेटा हुआ है। वह एक्टर इमरान हाशमी के साथ फिल्म जहर में नजर आई थीं। उदिता को यह दूसरा बच्चा है। पहले उन्हें एक बेटी हुई थी। 

विज्ञापन


बता दें कि उदिता के पति का नाम मोहित सूरी हैं जो भट्ट कैंप की फिल्में डायरेक्ट करते हैं। फिल्ममेकर मिलाप जावेरी ने घर में एक और नया मेहमान आने पर उदिता और उनके पति मोहित को बधाई दी है। उन्होंने लोगों को पता चलने से पहले ही ट्विटर पर लिखा 'बेटा होने पर बधाई हो मोहित और उदिता, बेटे के लिए ढेर सारा प्यार, अब बेटे के साथ फोटो शेयर करने का इंतजार है।' 

इससे पहले उदिता ने अपनी प्रेग्नेंसी के फोटो इंस्टाग्राम अकाउंटर शेयर किये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदिता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। गौरतलब है कि वह बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पाप' में लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म को एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं पूजा भट्ट ने डायरेक्ट किया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें