फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RK स्टूडियो में लगी आग पर भावुक हुए ऋषि कपूर, 'हमने हीरोइनों के कपड़े खो दिए'

Mon, 18 Sep 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
ऋषि कपूर
विज्ञापन
हाल ही में राज कपूर के बनाए आरके स्टूडियो में लगी आग के लेकर ऋषि कपूर में मीडिया से बात की। इस दौरान ऋषि कपूर बेहद भावुक हो गए थे। इस दुर्घटना के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने बताया कि उन्हें इस घटना पर अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


ऋषि कपूर ने कहा, 'मैं अभी भी इसपर  विश्वास नहीं कर सकता। मैं आंशिक रूप से इस घटना से इनकार कर रहा हूं।' उन्होंने बताया, 'आवरा से चालेन तक सभी आरके फिल्मों की वेशभूषा इस स्टूडियो में रखी थी। नर्गिस से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक सभी हीरोइनों द्वारा पहने गए कपड़े हमने खो दिए है।'

इसके आगे ऋषि कपूर भावुक स्वर में बोले, 'फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में पद्मिनी द्वारा पहने गए गहने और कपड़ो को हमने स्टूडियो में बेहद प्यार से सहेज के रखा था जो अब नही रहे। मैं समझ नहीं पा रहा हूं ये सब कैसे हुआ। लेकिन हमारे लिए, यह हमारे पिता की विरासत थी, और यह एक खजाना था।' 
विज्ञापन


पढ़ें- शादीशुदा जावेद अख्तर के प्यार में शबाना आजमी ने तोड़ी थीं सारी हदें, पिता से भी की थी बगावत

राज कपूर के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर बोले, 'मेरे पिता ने 'बॉबी' की सफलता से अपने परिवार के लिए एक घर खरीदा था। उन्होंने अपनी सभी कमाई स्टूडियो में डाल दी क्योंकि सिनेमा उनका धर्म था। यह एक ऐसा नुकसान है जिसके कारण वह शायद ही उसमें से ठीक हो पाएगा।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें