अली गोनी ने काला चश्मा पर किए जबरदस्त हुक स्टेप
अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम से तो रिंग सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की ही हैं, इसके अलावा सोशल मीडिया पर पैपराजी पेज वायरल भयानी से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें अली गोनी को कृष्णा मुखर्जी की सगाई सेरेमनी में ट्रेंडिंग सॉन्ग 'काला चश्मा' पर जबरदस्त हुक स्टेप करते देखा जा सकता है। वहीं उनके साथ इस मस्ती में कृष्णा मुखर्जी उनके मंगेतर और बाकी लोग भी शामिल होते दिखे। फैंस को अली गोनी का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
चिराग बाटलीवाला संग कृष्णा मुखर्जी की लव लाइफ
कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं कृष्णा मुखर्जी की मुलाकात चिराग बाटलीवाला से 2021 में एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी। चिराग मर्चेंट नेवी में हैं, कृष्णा ने जब पहली बार चिराग को यूनिफॉर्म में देखा था, तो पहली बार में ही वह उन्हें पसंद आए थे। सगाई की थीम भी व्हाइट रखी गई थी। इस दौरान जहां कृष्णा मुखर्जी व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं तो वहीं चिराग अपनी नेवी की ड्रेस में ही दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक, दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे।