आजकल प्यार पर कोई भरोसा नहीं करता
बातचीत के दौरान जब उनसे प्यार के बारे में उनकी राय पूछी गई, तो एकता ने इसे समय की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में रिश्तों और प्यार पर कौन विश्वास करता है? प्यार समय की बर्बादी है, लोग आपका इस्तेमाल करते हैं और यह दुनिया ऐसी है कि अगर आप किसी को अपना समय और ध्यान देते हैं तो वे सिर्फ आपका इस्तेमाल करेंगे।
इसलिए अब मैं दुनिया को यही सलाह दूंगी कि अपने बच्चे से प्यार करो, अपने काम से प्यार करो। अगर आपकी शादी किसी अच्छे इंसान से हुई है, तो समय लो और प्यार में पड़ो।
‘भूत बंगला’ को किया प्रोड्यूस
वर्कफ्रंट की बात करें तो एकता कपूर ने हाल ही में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ को प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा टीवी पर भी उनका लोकप्रिय शो ‘नागिन’ भी लगातार बना हुआ है।