फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामुक फिल्म के प्रति एकता का यह कैसा अंधविश्वास?

Mon, 02 Mar 2015 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एकता कपूर का अंधविश्वास तो जगजाहिर है। इस बार इस डेली सोप क्वीन ने अपनी एक कामुक फिल्म को उसी डेट पर रिलीज करने का मन बनाया है जिस डेट पर उन्होंने अपना लोकप्रिय धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' लॉंच किया था।
विज्ञापन


15 साल पहले 3 जुलाई 2000 को स्टार प्लस पर एकता के बैनर बालाजी टेलीफिल्म ने डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' लॉंच किया था। जिसने लोकप्रियता के सारे शिखर चूम एक नया इतिहास कायम किया।

धारावाहिक की दुनिया में इस सीरियल ने तहलका मचा दिया और अपार सफलता हासिल की। अपनी नई फिल्म 'ट्रिपल एक्स' को 3 जुलाई को रिलीज करने के पीछे एकता का मानना है कि यह डेट एक बार फिर उनके लिए लक्की साबित होगी।
विज्ञापन


एकता कपूर का कहना है कि 3 जुलाई 2000 को बालाजी टेलीफिल्म ने क्योंकि सास भी कभी बहू लांच किया था साथ ही बालाजी टेलीफिल्मस के ग्रुप सीईओ समीर नायर इसी दिन 'कौन बनेगा करोड़पति' लाए थे।

इसलिए यह तारीख हमारे लिए बहुत अहम है। एकता के अनुसार इस डेट पर रिलीज करने से फिल्म भी बड़ी कामयाबी हासिल करेगी। फिल्म के डायरेक्टर केन घोष भी कहते हैं कि एकता के लिए यह डेट बहुत लक्की रही है और फिर से लक्की साबित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें