शाहरुख खान से हुई व्यावसायिक लड़ाई को एकता कपूर ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। उनकी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' को शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' से मिली शिकस्त का ठीकरा उन्होंने पूरी तरह से शाहरुख की वादाखिलाफी पर फोड़ा है।
फिल्म को हुए नुकसान को और शाहरुख की चालाकी को वह दिल पर ले गई हैं। जिसके चलते उन्होंने ठान लिया है कि अब वह शाहरुख की फिल्मों को टारगेट करते हुए ही अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्मों को रिलीज करेंगी।
सूत्रों के मुताबित एकता की नजर शाहरुख की आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' पर है जिसको ध्यान में रखते हुए ही वह अपनी फिल्म 'मिलन टॉकीज' का निर्माण कर रहीं हैं।
एकता को अपनी इस फिल्म के कंटेन पर कुछ ज्यादा ही विश्वास है कि वह दर्शकों का दिल जीत लेगा और इसी फिल्म को वह हैप्पी न्यू ईयर के सामने उतारेंगी।
एकता कपूर के निर्माण में बन रही मिलन टाकीज में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। पहले यह भूमिका इमरान खान के पास थी। मिलन टॉकीज में शाहिद कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा हो सकती हैं।