मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
एकता कपूर इन दिनों एक और साउथ इंडियन फिल्म बॉलीवुड में धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने हाल ही में कन्नड़ की फिल्म यूटर्न का हिंदी रीमेक बनाने के अधिकार खरीदे हैं। बता दें कन्नड़ फिल्म बेंगलुरु फ्लाईओवर पर हुए एक्सीडेंट की कहानी पर बनी थी। इस फिल्म के लिए साउथ एक्ट्रेस श्रद्धा श्रीनाथ को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।
साउथ के मशहूर फिल्म डायरेक्टर पवन कुमार ने 2016 में यू टर्न को कन्नड़, तेलुगु और तमिल भाषाओं में बनाकर रिलीज किया था। फिल्म सुपरहिट थी। अब एकता कपूर का नाम भी यूटर्न फिल्म से जुड़ गया है। बॉलीवुड इससे पहले तमाम साउथ की फिल्मों का हिंदी रीमेक बनाया जा चुका है जैसे 'वॉन्टेड', 'राउडी राठौड़', 'खट्टा मीठा', 'भूल भुलैय्या' आदि हैं। साउथ फिल्मों के रीमेक बॉलीवुड में अक्सर बनाए जाते हैं।
इसके साथ ही कई साउथ की अभिनेत्रियां हैं जिन्हें बॉलीवुड में आने का मौका मिल रहा है। ऐसी बॉलीवुड की भी कई फिल्में हैं जिनका साउथ इंडस्ट्री में रीमेक बना है। उन फिल्मों में साउथ की अभिनेत्रियां हैं। केवल यू टर्न ही नहीं एकता कंगना को लेकर “मेंटल है क्या” फिल्म बनाने की तैयारी कर रही हैं। ये फिल्म भी साउथ की फिल्म का बॉलीवुड रीमेक होगी।