बॉलीवुड में दिवाली पार्टी का क्रेज दिखा। इस दौरान शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी बॉलीवुड स्टार्स को दिवाली पार्टी दी। ऐसे में जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर भी कहां पीछे रहने वाली थीं। एकता ने खुद के घर पर ही दिवाली की पार्टी दी। एकता की दिवाली पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियों ने दस्तक दी। ऐसे में इस पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एकता अपनी ड्रेस को लेकर परेशान दिख रही हैं...तो आइए देखते हैं ये वीडियो
सबसे पहले आपको एकता की ड्रेस के बारे में बताते हैं। एकता ने इस पार्टी में पीच रंग की लंहगा चोली पहनी हुई थी जिसे लेकर एकता बहुत असहज दिखीं। लेकिन बात तब बढ़ गई जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और एकता एक बार फिर नेटिजन्स के हत्थे चढ़ गईं और उन्होंने एकता को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने एकता की ड्रेस पर कहा कि यह तो भयावह है तो एक ने उन्हें थुलथुली बताया। एक यूजर ने तो हद ही कर दी लिखा कि जब स्किन को लेकर इतनी असहज हो तो क्यों पहनतो हो ऐसे कपड़े।
बता दें कि एकता की दिवाली पार्टी में अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी संग नजर आए। बाकी के मेहमान लिस्ट में करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, कृति सेनन, डेविड धवन, श्रद्धा कपूर, नेहा धूपिया का नाम शामिल है। इतना ही नहीं टीवी स्टार्स भी एकता की दिवाली पार्टी में नजर आए जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया , करण अपनी पत्नी अंकिता भार्गव संग दिखाई दिए।