फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर ने 'ड्रीम गर्ल' के निर्देशक राज को गिफ्ट की शानदार कार, इस अगली फिल्म के लिए मिलाया हाथ

Tue, 24 Dec 2019 03:09 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
एकता कपूर और राज शांडिल्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कंटेंट क्वीन एकता कपूर के लिए साल 2019 एक शानदार वर्ष रहा है जहाँ सभी प्लेटफॉर्म पर एकता कपूर का बोलबाला देखने मिला। एकता के लिए सबसे बड़ा आकर्षण आयुष्मान खुराना स्टारर 'ड्रीम गर्ल' थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।  फिल्म की सफलता से खुश, एकता कपूर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए नवोदित निर्देशक राज शांडिल्य को एक लग्जरी कार उपहार में दी है।

विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि बालाजी और राज ने एक साथ अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है, जो एक मनोरंजक फिल्म होगी। ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में आयुष्मान का किरदार एक फीमेल फ्रेंडशिप कॉल सेंटर में एक असामान्य काम करता है, और जल्द ही अपनी मदहोश कर देने वाली आवाज़ के साथ सबसे लोकप्रिय कॉलर 'पूजा' बन जाता है।

यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसका खिताब इससे पहले 100 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म 'एक विलेन' के नाम था। दिलचस्प बात यह है कि जब 'एक विलेन' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, तब एकता ने फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी को भी कार भेंट की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें