एकता कपूर अपने टीवी शो में लीड रोल फाइनल करने से पहले लीड कलाकारों की कुंडलियां भी आपस में मिलवाती हैं। वह इस मामले में पूरी तरह से आस्था और ज्योतिष पर विश्वास करती हैं।
हाल ही में शुरू हुए टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ के लिए भी एकता ने कई एक्टर्स के ऑडिशन लिए लेकिन अंतत: उन्होंने शक्ति अरोड़ा और राधिका मदान को फाइनल किया क्योंकि उन दोनों की कुंडली आपस में सही बैठती है।