बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी का कोई जॉनर नहीं था। एकता कपूर ने इस जॉनर की शुरुआत की। फिल्म क्या कूल हैं हम के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी इंट्रोड्यूस की। इस सेक्स कॉमेडी फिल्म की आलोचना तो हुई लेकिन इसे दर्शक भी खूब मिले। तुषार कपूर के खाते में एक बड़ी फिल्म इसी के साथ लगी।
फिर इसी फिल्म का सीक्वल
एकता कपूर ने फिर इसी फिल्म का सीक्वल क्या सुपर कूल हैं हम बनाया। यह फिल्म पहली वाली फिल्म से कहीं ज्यादा बोल्ड और द्विअर्थी थी। फिल्म बहुत सफल नहीं हुई लेकिन इस बात का संकते कर गई कि बॉलीवुड में कैसी-कैसी फिल्में बन सकती हैं।
फिल्म के नाम में ही सेक्स
एकता कपूर के बैनर की फिल्म लव सेक्स और धोखा ऐसी फिल्म थी जिसके नाम में ही सेक्स शब्द का प्रयोग किया गया था। दिबाकर बनर्जी द्वारा बनाई गई यह फिल्म तीन विवादास्पद कहानियों का कोलाज थी। इस फिल्म में लाइव सेक्स को भी अजीब ढंग से दिखाया गया।
रागिनी भी अजीब फिल्म
एकता कपूर के बैनर से ही निकली फिल्म रागिनी एमएमएस भी एक बोल्ड फिल्म थी। फिल्म के कुछ दृश्य हिंदी फिल्मों के लिए बिल्कुल नए थे। यह फिल्म बहुत ही कम तकनीकी खर्चे में शूट की गई लेकिन याद रखी गई अपनी बोल्डनेस की वजह से।
फिर सनी लियोनी को किया लांच
एकता कपूर ने सबसे बड़ा धमाका सनी लियोनी को लांच करके किया। इस फिल्म ने बोल्डनेस की सभी हदें तोड़ी। एडल्ट कैटेगरी वाली इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कई कट लगाए। यह फिल्म सनी लियोनी की बोल्ड इमेज की वजह से खूब देखी गई। फिल्म के बोल्ड सीन सालों तक दर्शकों को याद रहने वाले हैं।