फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रागिनी एमएमएस 2' में क्या गुल खिलाएगी एकता और सनी की जोड़ी

Mon, 17 Dec 2012 02:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद भारतीय मूल की कनाडियाई अभिनेत्री सनी लियोन 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सनी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


सनी ने ट्विटर पर लिखा है कि 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग शुरू होने वाली है और मैं बहुत इसे करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं एक बेहतरीन फिल्म निर्माण कम्पनी के साथ एक और फिल्म की शूटिंग करने जा रही हूं। 'रागिनी एमएमएस 2', 2011 में आई 'रागिनी एमएमएस' का अगला संस्करण है। एकता कपूर इन दोनों ही फिल्मों की प्रोड्यूसर रहीं हैं।

एकता कपूर बोल्ड फिल्म बनाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने विद्या बालन जैसी संजीदा अभिनेत्री से 'डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्म में बोल्ड काम करवा लिया। दर्शक इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि जब पोर्न एक्ट्रस सनी लियोन उनके साथ अभिनय करेंगी तब दोनों मिलकर क्या गुल खिलाएंगी। सन्नी लियोन का बोल्ड अंदाज दर्शक 'जिस्म 2' में देख चुके हैं। 'रागिनी एमएमएस 2' अगले साल के आखिरी तक रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें