चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक थी डायन' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। एकता कपूर की बैनर की इस फिल्म में सस्पेंस इस बात का है कि आख्रिर फिल्म में डायन है कौन।
कन्नन अय्यर के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में इमरान हाशमी, कोंकणा सेन शर्मा, हुमा कुरैशी और काल्की कोचलीन ने मुख्य भूमिका निभायी है।
इस फिल्म को एक अलग तरह की भुतही फिल्म बताया जा रहा है। यह फिल्म भूत और चुड़ैल के मनोविज्ञान पर बातें करेगी।
फिल्म में डरावने चेहरे दिखाकर डराने के बजाय सिचुवेशनल हॉरर दृश्यों से डराया जाएगा।
फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के गाने भी अपनी लिरिक्स की वजह से चर्चाओं में हैं।
इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और विशाल भारद्वाज ने मिलकर किया है।