हॉरर और भुतही फिल्म 'एक थी डायन' को अच्छी शुरुआत मिली है। यह फिल्म सिर्फ दो दिनों में 11 करोड़ से अधिक कमाने में सफल रही है। फिल्म को पहले दिन सवा 6 करोड़ की शानदार ओपनिंग मिली है।
कन्नन अय्यर निर्देशित हॉरर फिल्म 'एक थी डायन' सफल रही है। 24 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने अपने शुरुआती दो दिनों में सवा 11 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है।
विशाल भारद्वाज और एकता कपूर के संयुक्त निर्माण में बनीं इस फिल्म ने अपने रिलीज के दिन सवा 6 करोड़ की ओपनिंग ली। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन थोड़ा लुढ़का लेकिन फिर भी यह पांच करोड़ रूपए कमाने में सफल रही है।
इस फिल्म में इमरान हाशमी, कोंकणा सेन शर्मा, हुमा कुरैशी और काल्की कोचलीन ने मुख्य भूमिका निभायी है।