फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मटरू' के साथ जारी हुआ 'डायन..' और 'मर्डर 3' का प्रोमो

Fri, 11 Jan 2013 04:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
11 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' के साथ जल्द ही आने वाली दो फिल्मों का प्रोमो भी पहली बार जारी हो गया है। यह फिल्में 'एक थी डायन' और 'मर्डर 3' हैं। यह दोनों ही फिल्में सस्पेंस थ्रिलर फिल्में हैं। इन दो फिल्मों में 'मर्डर 3' पहले रिलीज हो रही है। 15 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ अदिति राव और मोना लीजा हैं। इस फिल्म का निर्देशन विशेष भट्ट ने किया है। फिल्म की कहानी महेश भट्ट ने लिखी है।
विज्ञापन


दूसरी फिल्म 'एक थी डायन' इसके लगभग एक महीने बाद 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ हुमा कुरैशी, कोंकणा सेन शर्मा और काल्कि कोचलीन हैं। एकता कपूर के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन कन्नन अय्यन ने किया है। यह फिल्म भुतही फिल्म बतायी जा रही है। नाम के अनुरूम फिल्म का प्रोमो भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें