फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, जानिए 9वें दिन कितना रहा फिल्म का कलेक्शन

Wed, 29 Oct 2025 07:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 9 Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को सिनेमाघरों में आज 9वां दिन है। फिल्म धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन थिएटर में टिकी है। जानिए, आज यानी बुधवार को इसने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
'एक दीवाने की दीवानियत' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की थी। 9वें दिन में आकर इसका कलेक्शन कम हो गया है। लेकिन यह 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। जानिए, आज यानी बुधवार को फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है।  

विज्ञापन

'एक दीवाने की दीवानियत' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
9वें दिन का कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 9वें दिन 1.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म ने अब तक 50.86 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। राेमांटिक फिल्में पसंद करने वाले दर्शक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की तारीफ कर रहे हैं। 

'एक दीवाने की दीवानियत' - फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
बजट कर चुकी है वसूल
मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बजट 30 करोड़ रुपये बताया गया है। यह 9वें दिन में आकर अपने बजट से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म अब भी थिएटर में मौजूद है। लेकिन इसकी कमाई में अब गिरावट भी दिख रही है। 

एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म की क्या है स्टोरी लाइन 
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक जुनूनी आशिक की कहानी है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे ने विक्रमादित्य नाम के एक आर्टिस्ट का रोल किया है। जो अदा (सोनम बाजवा) नाम की लड़की के प्यार में डूब जाता है। लेकिन यह कहानी आगे चलकर पागलपन, जुनूनी की हद में बदल जाती है।

विज्ञापन

फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'थामा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘थामा’ के आगे क्या है फिल्म का हाल? 
‘एक दीवाने की दीवानियत’ के साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज हुई। ‘थामा’ ने बुधवार को यानी 9वें दिन 1.82 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 103.17 करोड़ रुपये हो चुका है। इस तरह देखा जाए तो ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से ज्यादा कमाई ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें