फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'एक दीवाने की दीवानियत'? कब देख सकेंगे हर्षवर्धन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म

Thu, 18 Dec 2025 07:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: सिनेमाघरों में सफलता पाने के बाद हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ओटीटी पर रिलीज हो रही है। जानिए इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को कब और कहां देख सकेंगे?
विज्ञापन
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' सिनेमाघरों में सफल रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की। अब आप यह फिल्म घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे।
विज्ञापन

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध?
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' क्रिसमस से ठीक एक दिन बाद 26 दिसंबर 2025 को ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। यह छुट्टियों के मौसम में रिलीज हो रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे ओटीटी पर देख सकें।

फिल्म की कहानी
'एक दीवाने की दीवानियत' की कहानी विक्रमादित्य (हर्षवर्धन राणे) के इर्द-गिर्द है। वह एक ताकतवर और भावुक आदमी है, जिसका प्यार बहुत गहरा होता है। अदा (सोनम बाजवा) एक आजाद ख्याल वाली महिला है, जो अपनी जिंदगी पर कंट्रोल रखना चाहती है। दोनों के बीच शुरू हुआ आकर्षण जल्दी ही जुनून और दीवानगी में बदल जाता है।
विज्ञापन

'एक दीवाने की दीवानियत' के बारे में
फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इस फिल्म को अंशुल गर्ग और दिनेश जैन ने निर्मित किया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के अलावा सहायक भूमिकाओं में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेरा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। 

यह भी पढ़ें: शाहीन ने शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें, आलिया भट्ट दिखीं क्यूट; मां सोनी राजदान का दिखा ग्लैमरस लुक..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें