सोनम बाजवा
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonambajwa
हिंदी सिनेमा में आने में लग गए वर्षों
सोनम बाजवा ने कहा, 'वे कहते थे कि हमें नहीं पता कि सोनम ऐसे परफॉर्मेंस वाले रोल कर पाएगी या नहीं क्योंकि हमने उसे ज्यादा काम करते हुए नहीं देखा है। मैं हमेशा ऑडिशन के लिए तैयार रहती थी, लेकिन कभी-कभी तो वे ऑडिशन लेने से भी मना कर देते थे, क्योंकि उन्हें अपने मन में पूरा यकीन था कि मैं ऐसे रोल नहीं कर पाऊंगी'। सोनम ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैंने अपने सोशल मीडिया या पब्लिक अपीयरेंस से लोगों को क्या दिखाया है, लेकिन उन्होंने यही सोचा। मुझे एक ऐसा रोल पाने में वर्षों लग गए, जिसमें मैं सच में एक एक्टर के तौर पर परफॉर्म कर सकूं'।