फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक दीवाने...' को मिले नेगेटिव फीडबैक से हर्षवर्धन को नहीं कोई शिकायत, बोले- 'फिल्म को आधा स्टार मिला, लेकिन..

Tue, 04 Nov 2025 06:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harshvardhan Rane: अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। वे खुश हैं। मगर, जब उनकी फिल्मों के लिए नेगेटिव फीडबैक भी मिलता है, तब भी एक्टर को कोई शिकायत नहीं होती। हाल ही में उन्होंने यह खुलासा किया।
विज्ञापन
हर्षवर्धन राणे- सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता हर्षवर्धन राणे के लिए यह साल खास रहा है। उनकी फिल्म 'सन तेरी कसम' री-रिलीज हुई और जबर्दस्त कलेक्शन किया। इसके बाद दिवाली के अवसर पर आई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह हर्षवर्धन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। हालांकि, इसके लिए उन्हें कुछ खराब रिव्यू भी मिले। मगर, हर्षवर्धन को इसकी शिकायत नहीं। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि नेगेटिव फीडबैक ही उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन

एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
बोले- 'मेरे दिल में कोई भारीपन नहीं'
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्तूबर को रिलीज हुई। इसमें हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा भी हैं। इसी दिन मुकाबले में मैडॉक की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' भी रिलीज हुई थी। मगर, 'एक दीवाने...' अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को मिले कुछ नेगेटिव रिव्यू पर एक्टर का कहना है, 'आप मुझे नकारात्मक प्रतिक्रिया दें, लेकिन मैं आपको दिल से प्यार करूंगा, क्योंकि यह मुझे उस पर काम करने के लिए प्रेरित करता है। मुझे पहली बार आधा स्टार मिला और मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है। मेरे दिल में अभी कुछ भी नहीं है। कोई भारीपन नहीं है'।

हर्षवर्धन राणे - फोटो : एक्स
'वे हमें नीचा दिखाने की कोशिश नहीं कर रहे'
हर्षवर्धन राणे ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'उन्हें (क्रिटिक्स को) अपनी बात कहने के लिए पैसे मिल रहे हैं। वे हमें या किसी को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। यह बस एक काम है और काम का एक हिस्सा स्टार देना है। जिन लोगों ने यह आधा स्टार दिया है, उन्होंने मेरी दूसरी फिल्मों की भी सराहना की है। इसलिए, मुझे पता है कि वे वास्तव में अच्छे लोग हैं, जो अपना काम कर रहे हैं'।
विज्ञापन

हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक राजनेता राणे के इर्द-गिर्द है, जिसे एक सुपरस्टार (सोनम बाजवा) से प्यार हो जाता है। मगर, वह प्रपोजल को ठुकरा देती है। हर्षवर्धन फिल्म में टॉक्सिक लवर की भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर कुछ क्रिटिक्स ने कहा कि यह टॉक्सिसिटी को बढ़ावा देती है। इस पर हर्षवर्धन का कहना है, 'हां, कुछ किरदार नाटकीय और बोल्ड होते हैं और आप असल जिंदगी में उनका सामना नहीं करना चाहेंगे, लेकिन सिनेमा ऐसा ही होता है। इसमें हमेशा कुछ न कुछ नाटकीयता जरूर होती है। लेकिन इसमें हमेशा भारतीयता रही है और मुझे भारतीय भावनाएं बहुत पसंद हैं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें