फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर पिता सलीम खान संग सलमान ने किया फैंस का अभिवादन, खान परिवार के चेहरे पर मुस्कान देख फैंस को मिला सुकून

Sat, 21 Mar 2026 07:10 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eid Ul Fitr 2026: ईद पर सलमान खान ने फैंस को ईदी दे दी है। हर साल की तरह उन्होंने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस से मुलाकात की। इस दौरान उनके पिता सलीम खान और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए।
विज्ञापन
ईद पर खान फैमिली ने किया फैंस का अभिवादन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद के मौके पर हर साल सलमान खान अपने मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस से मुलाकात करते हैं। इस साल भी उन्होंने ऐसा ही किया। सलमान खान ने हर साल की तरह बालकनी में आकर ईद की बधाई दी और फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान उनके पिता सलीम खान और परिवार के अन्य सदस्य भी दिखे। यह पहला मौका है, जब बीमार होने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सलीम खान ने पब्लिक अपीयरेंस दी।

विज्ञापन

 

सलमान खान-सोहेल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
दबंग खान की एक झलक के लिए जुटी फैंस की भीड़
आज शनिवार को ईद के अवसर पर सलमान खान के घर के बाहर सुबह से ही फैंस की भीड़ जुटने लगी थी। लोग दबंग खान की एक झलक का इंतजार कर रहे थे। सलमान खान ने भी फैंस को निराश नहीं किया और पूरे परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस का अभिवादन किया। भाईजान के दीदार के बाद फैंस की ईद भी खास हो गई।

खान परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
खान फैमिली की मुस्कान देख फैंस को मिला सुकून
ईद के अवसर पर सलीम खान भी गैलेक्सी की बालकनी में फैंस से मिलने आए। वे व्हीलचेयर पर दिखे। सलमान खान, सोहेल, अरबाज, अर्पिता खान सहित परिवार के अन्य सदस्य भी दिखे। सभी के चेहरे पर मुस्कान दिखी। बीते कुछ दिन खान फैमिली के लिए काफी मुश्किल भरे थे। सलीम खान को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उन्हें पिछले दिनों अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब वे घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। ईद पर पूरे परिवार को हंसता-मुस्कुराता देख फैंस को भी सुकून मिला है।
 
विज्ञापन

फैंस बोले- 'अब मुकम्मल हुई ईद'
अभिनेता सलमान खान और उनके परिवार के दीदार के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। नेटिजन्स लिख रहे हैं, 'अब हमारी ईद मुकम्मल हुई'। कुछ फैंस लिख रहे हैं, 'यह बेस्ट ईद है'। एक यूजर ने लिखा, 'स्वैग से किया ईद का स्वागत'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें