फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2022: ईद पर प्रियंका चोपड़ा को याद आई बिरयानी और सेवइयां, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Tue, 03 May 2022 06:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा ने ईद-उल-फितर के मौके बताया कि वह बिरयानी और सेवइयां को काफी मिस कर रही हैं। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
priyanka chopra - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में आज ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जा रहा है और इस खास दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने चाहने वालों को ईद की बधाई दी। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर खास दिन पर अपने फैंस को याद करती हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने ईद पर भी अपने फैंस को याद किया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ईद की बधाई दी। लेकिन इस पोस्ट में प्रियंका ने ये भी बताया कि वह सेवइयां और बिरयानी को काफी मिस कर रही हैं।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को ईद की बधाई देते हुए लिखा है, 'आप सबको ईद मुबारक। आपका घर और दिल प्यार से भरा रहे। सेवइयां और बिरयानी के साथ घर वापसी को हद मिस कर रही हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने गोल्फ कोर्स से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपने पति निक जोनस और कुछ दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखी थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहनी नजर आईं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर निक जोनस ने भी एक प्यारा कमेंट किया था, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। उन्होंने लिखा, 'तुम इतनी हॉट क्यों हो?' इसके अलावा, फैंस भी प्रियंका के लुक की तारीफ की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें